उद्धेश्य :-
1. उत्तराखंड राज्य के सभी मास्टर्स यानि 35 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं एवं पुरुषों को स्वस्थ जीवन के लिए खेल की महत्ता बताना और उन्हे राज्य की जिला एवं प्रदेश स्तरीय एथलिटिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित करना.
2. राष्ट्रीय स्तर पर सभी आयु वर्ग के अधिक से अधिक संख्या में चयनित मास्टर्स एथलीटों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराना व अपने राज्य उत्तराखंड के लिए अधिक से अधिक पदक हासिल करना.
3. राष्ट्रीय स्तर के एथलिटिक एवं खेल संघों से सम्बध्द होकर राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना.
4. मास्टर्स एथलीटों के लिए समय-2 पर आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण, मार्गदर्शन व अभ्यास आदि के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करना.
5. खेल विभाग, उत्तराखंड के सम्पर्क व सहयोग से उत्तराखंड राज्य स्तर पर होने वाली एथलेटिक्स व अन्य खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना.
6. एसोसियशन द्वारा समय-समय पर विभिन्न एथलेटिक्स खेल स्पर्धाओं का आयोजन करना एवं अन्य समाज व देशहित की गतिविधियां में प्रतिभाग करना .
7. उत्तराखंड के अग्रणी और राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता मास्टर एथलिटिक्स खिलाडियों को राज्य स्तर व अन्य समारोह आदि पर उचित मान-सम्मान दिलाना.
8. मास्टर्स खिलाडियों के मनोरंजन आदि के लिए समय – 2 पर आपसी मिलन एवं भ्रमण आदि कार्यक्रमों का आयोजन करना.
9. उत्तराखंड राज्य में मास्टर्स एथलेटिक्स को बढावा देने व स्तर को उच्च शिखर पर ले जाना.